Wednesday, April 14, 2010

EHMIYAT

एक घर की एहमीयत उनसे जानीये, जो...
अक्सर तपती धुप में सड़ा करते हैं |
रोटी की एहमीयत उनसे जानीये, जो...
दो-रोज़ी के लिए हर दिन मरा करते हैं |


माँ की एहमीयत उनसे जानीये, जो...
रोज़ अनाथालय में रोया करते हैं |
औलाद की एहमीयत उनसे जानीये, जो...
दूसरों के बच्चों को खेलता देख, खुश हो जाया करते हैं |


चाँद की एहमीयत उनसे जानीये, जो...
अक्सर रातों को जगा करते हैं |
दिल की एहमीयत उनसे जानीये, जो...
किसी से प्यार करते हैं |


पर, कैसे जानेंगे इस जिन्दगी की एहमीयत..??
जो जानते हैं, उन्हें यह बदनसीब लोग,...
गर्भ में ही गिरा दिया करते हैं.............

8 comments: